पंजाब में कोविड -19 मामलों के बढ़ने की दर राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा कम -कैप्टन अमरिन्दर सिंह

पंजाब में कोविड -19 मामलों के बढ़ने की दर राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा कम -कैप्टन अमरिन्दर सिंह

जालंधर 23 मई - पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के कड़े प्रबंधों के फलस्वरूप  कोविड -19 महामारी के मामलों को एक दम बढ़ने से रोका जा सका और पंजाब में देश के मुकाबले कोविड -19 के मामलों के बढ़ने की दर बहुत कम है।

          फेसबुक लाइव प्रोग्राम आस्क कैप्टन में आज जालंधर निवासी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के मामलों के दुगने होने की दर 14 दिनों की है जबकि पंजाब में यह दर 86 दिनों की है। उन्होने कहा कि देश और राज्य में कोविड -19 के मामलों में इतना बड़ा फर्क राज्य सरकार की तरफ से किये गए कड़े प्रबंधों के फलस्वरूप संभव हो सका है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि 86 दिनों का समय बहुत लम्बा समय है,जो स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार इस महामारी को पूरी सामर्थ्य से नियंत्रण करने में सफल रही है।

          मुख्य मंत्री ने आगे बताया कि दिल्ली में कोविड -19 के मामलों के दुगने होने की दर 15 दिन है जो कि पंजाब राज्य की अपेक्षा बहुत कम है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड -19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों द्वारा  मिले सहयोग और सहायता की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया जिससे स्थिति पर अच्छी तरह नियंत्रण पाया जा सका। उन्होने कहा कि राज्य में कुल 2028 कोविड -19 मामलों की पुष्टि हुई जिस में से 1819 मरीज़ तंदूरुस्त हो चुके हैं और 200 मरीज़ इलाज अधीन हैं जो जल्द स्वस्थ  हो जाएंगे।

          मुख्य मंत्री ने कहा कि रिकवरी की उच्च दर पंजाबियों द्वारा पूर्ण अनुशासन की पालना करने के साथ साथ सामाजिक दूरी और अन्य नियमों की सख़्ती से पालना करने के कारण ही संभव हो सकी। उन्होने कहा कि सामाजिक दूरी और मास्क पहनना समय की ज़रूरत है जिससे स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों का जीवन और स्वास्थ्य उनकी सब से बड़ी और पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य  सरकार पंजाब में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ख़्याल रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

super visa